{"_id":"6022f2e18ebc3e4b2e75791c","slug":"jammu-kashmir-news-the-weather-will-be-clear-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बादल छाए रहने से बढ़ी ठिठुरन, आज साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बादल छाए रहने से बढ़ी ठिठुरन, आज साफ रहेगा मौसम
Wed, 10 Feb 2021 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बादल छाए रहने से ठिठुरन रही। कई जिलों में हल्की धूप खिली, लेकिन ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि, दिन के तापमान में सुधार हुआ है। कश्मीर के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देनेवाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम भी साफ हुआ।
विज्ञापन
दिन में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। सुबह और शाम को ठंडक कायम है। जम्मू में दिन का तापमान 20.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 20.6, बटोत में 19.9, कटड़ा में 21.4 और भद्रवाह में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। घाटी में शीतलहर जारी है। डल झील सहित अन्य कई जलस्थल जमे हुए हैं। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर में दिन का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में दिन के तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन रात को कड़ाके की ठंड जारी है।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 13.2
लेह माइनस 6.6
गुलमर्ग माइनस 3.5
पहलगाम माइनस 2.2
श्रीनगर माइनस 1.2
मौसम का पूर्वनुमान
जम्मू
अधिकतम 20.5
न्यूनतम 10.7
सूर्योदय 07.19
सूर्यास्त 06.13