फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news: terorrists arrested by UP ATS from Anantnag kashmir

जम्मू कश्मीर: आतंकी की तलाश में घाटी पहुंची यूपी ATS, अनंतनाग से किया गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 05:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 05:02 PM IST
सार

यूपी एटीएस ने कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले से हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि डार ने रजा को आतंकी प्रशिक्षण के लिए अनंतनाग बुलाया था।

विज्ञापन
jammu kashmir news: terorrists arrested by UP ATS from Anantnag kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले से हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। रविवार को एक बयान जारी कर एटीएस ने बताया कि उनकी टीम एक मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर पहुंची। 

विज्ञापन


टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार को कोकेरनाग पुलिस स्टेशन क्षेत्र से फिरदौस अहमद डार को गिरफ्तार किया। अदालती प्रक्रिया पूरी करने के बाद एटीएस टीम डार को ट्रांजिट रिमांड में लेकर शनिवार को लखनऊ ले गई। शनिवार को यहां एटीएस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

    
आतंकी की गिरफ्तारी एटीएस द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े अहमद रजा उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद हुई। रजा, मुरादाबाद जिले के मुइलक गुड़िया गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
एटीएस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि डार ने रजा को आतंकी प्रशिक्षण के लिए अनंतनाग बुलाया था। डार ने ही रजा को हिज्बुल मुजाहिदीन की सदस्यता दिलाई थी। इस जानकारी के आधार पर एटीएस ने डार की 14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed