फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news: Suspicious Object Disrupts Traffic on Rajouri-poonc highway

Jammu Kashmir: राजोरी में आईईडी की सूचना पर हड़कंप, चला तलाशी अभियान, तीन घंटे हाईवे रहा ठप

Wed, 23 Aug 2023 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 11:34 AM IST
सार

राजोरी-पुंछ हाईवे पर संदिग्ध वस्तु मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। मार्ग के दोनों यातायात को रोक दिया गया है। सुरक्षाबलों की टीम मौके पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
jammu kashmir news: Suspicious Object Disrupts Traffic on Rajouri-poonc highway
हाईवे पर जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : रवि वर्मा

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नगरोटा में ढाई किलो वजनी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद होने के अगले दिन मंगलवार को राजोरी-पुंछ हाईवे पर नैली क्षेत्र में आईईडी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हाईवे पर तत्काल यातायात रोक कर सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया। लगभग तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन


हाईवे पर संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरू किया। सेना ने पुलिस की मदद से राजोरी से पुंछ जा रहे वाहनों को मंजाकोट से ककोड़ा की तरफ डायवर्ट कर दिया। तीन घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया गया लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


आश्वस्त होने के बाद ट्रैफिक बहाल कर दिया गया। सेना और पुलिस ने स्थानीय लोगों से कहीं पर भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तत्काल सूचित करने और किसी भी वस्तु को हाथ नहीं लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के चलते हाई अलर्ट पर हैं सुरक्षाबल

इन दिनों पुंछ के मंडी स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा चल रही है जिसके चलते चप्पे-चप्पे पर लगे सुरक्षाबल हाईअलर्ट पर हैं। राजोरी-पुंछ हाईवे से ही यात्री गुजरते हैं। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हम किसी भी सूचना को हलके में नहीं ले सकते। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा ही प्राथमिकता है।

जम्मू के नगरोटा में हाईवे पर मिला आईईडी

इससे पहले सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। नगरोटा के पंजगराई इलाके में आईईडी को सड़क किनारे रखा गया था। माना जा रहा है कि आईडी का इस्तेमाल सैनिक काफिले को उड़ाने या फिर अमरनाथ यात्रियों के काफिले को उड़ाने के लिए किया जाना था।

सूचना मिलने पर देर रात पुलिस का बम निरोधक दस्ता और आतंक रोधी दल ,नगरोटा पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और आईडी को नष्ट कर दिया गया। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है की हाईवे के किनारे एक संदिग्ध वास्तु देखी गई थी। इसकी सूचना पाकर बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा बाकी की जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों का कहना है की एक पॉलिथीन में आईडी को नगरोटा के पंजगराई स्थित हाईवे के सड़क किनारे रखा गया था। इस वारदात के बाद पूरे हाईवे पर अलर्ट कर दिया गया है। देर रात तक जम्मू से नगरोटा तक हाईवे पर कश्मीर आने जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई। सूचना पाकर नगरोटा के डीएसपी अकाश कोहली एसएचओ विश्व प्रताप सिंह और एसपी रूरल राहुल चाड़क भी मौके पर पहुंच गए । इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। रात को करीब 1:30 बजे बम निरोधक दस्ते की मदद से आईडी को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed