{"_id":"6285596f54b8a344245fe5f1","slug":"jammu-kashmir-news-sunderbani-news-jmu260097893","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनेड हमले में मारे गए रंजीत का शव हाईवे पर रख प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनेड हमले में मारे गए रंजीत का शव हाईवे पर रख प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। बारामुला में शराब की दुकान पर हुए ग्रेनेड हमले में मारे गए सुंदरबनी के रंजीत सिंह का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। विलाप में डूबे परिजनों के साथ गांव वालों ने शव राजोरी-पुंछ हाईवे पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रखा गया। बाद में प्रशासन ने आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया।
मंगलवार रात को हुए ग्रेनेड हमले में सुंदरबनी के बाखर गांव के रंजीत सिंह की मौत हो गई थी। वह करीब दो सप्ताह पहले ही रोजी रोटी कमाने कश्मीर घाटी गए थे। मौत की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में शोक की लहर थी। बुधवार सुबह जैसे ही रंजीत सिंह का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीण और परिजन शव को साथ लेकर हाईवे पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर दिया। वहीं हाईवे रोके जाने की सूचना मिलने पर एडीसी सुंदरबनी विनोद कुमार और एएसपी नौशेरा अमित वर्मा मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। बाद में बाद में राजोरी जिला उपायुक्त विकास कुंडल और एसएसपी राजोरी ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को पुलिस विभाग में एसपीओ की नौकरी और पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया। एक लाख रुपये मौके पर ही परिवार को मुआवजे के तौर पर सौंपे गए। इसके बाद हाईवे खुलवाया गया।
---
अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब
सुंदरबनी। ग्रेनेड हमले का शिकार हुए रंजीत सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंत्येष्टि में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि आतंकियों ने कायराना हमला कर रंजीत सिंह की हत्या की है। जल्द ही सुरक्षा बल इसका बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकियाें पर सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत हुई है, जिससे आतंक के आका बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि रंजीत सिंह के परिवार को सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, ठाकुर रंधीर सिंह, डीडीसी सुंदरबनी राजेंद्र शर्मा, बीडीसी स्योट बाल कृष्ण, बीडीसी सुंदरबनी अरुण शर्मा सहित उप मंडल सुंदरबनी और नौशेरा के पुलिस व सिविल प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।