फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले आदिल के भाई को सौंपा नौकरी का पत्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. द्राक्शां अंद्राबी ने वीरवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले सय्यद आदिल हुसैन शाह के भाई को नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन

डॉ. अंद्राबी ने कहा कि यह नियुक्ति आदिल के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा, आदिल ने दूसरों की रक्षा के लिए अपनी जान दी। यह नौकरी का पत्र उनकी बहादुरी के लिए एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन


आदिल के भाई नाज़कत अहमद ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मुझे अपने भाई पर गर्व है। उन्होंने मानवता के लिए अपनी जान दी। उन्होंने कहा अब हमारे घर का चूल्हा जल जाएगा, मुझे इस बात की खुशी भी है कि वक्फ बोर्ड ने नौकरी दी। बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें आदिल हुसैन सहित 26 नागरिक मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अशोक कौल ने कहा कि आदिल ने सिर्फ अपनी जान नहीं दी बल्कि कश्मीरियत की मिसाल भी साबित की है। अशोक कौल ने कहा कि हम सैयद आदिल के परिवार के साथ इस गहरे दुख के क्षण में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा उस इलाके को देखकर हमें भी लगा कि विकास कहीं नहीं है वहां विकास की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed