{"_id":"6813cafb010aae5f37072d1d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-104251-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुलगाम में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 23 किलो पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुलगाम में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 23 किलो पोस्त बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम। पुलिस ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस स्टेशन काजीगुंड की टीम ने लवदूरा क्रॉसिंग पर नाके के दौरान एक वाहन को रोका। इसमें दो व्यक्ति सवार थे। उनकी पहचान फारूक अहमद बोकन निवासी पिंगर रामनगर उधमपुर और तनवीर हुसैन निवासी रीटी कूह नाला उधमपुर के रूप में हुई। वाहन की तलाशी में दो बैगों में भरे 14.7 किलोग्राम पोस्ता भुस्सी बरामद की गई। दोनों व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन को भी जब्त कर लिया है।
इसके अलावा, पुलिस पोस्ट जवाहर टनल की एक टीम ने वाहनों की जांच के दौरान एक अन्य कार को रोका। इसमें दो व्यक्ति सवार थे। उनकी पहचान तालिब हुसैन बकरवाल निवासी चिनैनी उधमपुर और यासिर अली बोकड़ निवासी रामनगर उधमपुर के रूप में हुई है। तलाशी में 9 किलो पोस्त भुस्सी बरामद की गई।