फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

खेलो इंडिया विंटर गेम्स : पहले दिन उत्तराखंड, हिमाचल, महाराष्ट्र व जम्मू-कश्मीर ने जीते पदक

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में रविवार को पांचवें खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के दूसरे चरण का आगाज हो गया। इसमें 11 राज्यों और दो संघ शासित प्रदेशों के 450 एथलीट भाग ले रहे हैं। इनमें सेना, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये खिलाड़ी चार खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिनमें अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटेनियरिंग और स्नोबोर्डिंग शामिल हैं।
विज्ञापन

आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को गुलमर्ग के अंदर और आसपास तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बारामुला के डिप्टी कमिश्नर मिंग शेरपा ने व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्हें विश्वास है कि यह आयोजन पिछले संस्करणों की तरह सफलतापूर्वक संपन्न होगा। साथ ही यातायात की सहजता और प्रतिभागियों तथा आगंतुकों की बिना किसी रुकावट के आवाजाही के लिए बारामुला पुलिस, यातायात विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पहले ही यातायात प्रबंधन योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, यह आयोजन पहले 22 से 25 फरवरी के बीच होना था, लेकिन अफरवत और बाउल की प्रमुख स्की ढलानों पर पर्याप्त बर्फ न पड़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इन खेलों का पहला चरण 23 से 27 जनवरी तक लद्दाख में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। यहां आइस हॉकी और आइस स्केटिंग के आयोजन एनडीएस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और गुफुक तालाब में हुए थे।

जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव और आयोजन की प्रमुख आयोजक नुजहत गुल ने कहा, हम जम्मू-कश्मीर में विंटर गेम्स पर बहुत ध्यान दे रहे हैं और हम इसे एक विश्व स्तरीय स्की गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुल मिलाकर 800 लोग इन खेलों में शामिल हैं, जिनमें 450 प्रतिभागी हैं।
स्की माउंटेनियरिंग (पुरुष और महिला) कोंगदोरी गुलमर्ग में, अल्पाइन स्कीइंग (स्लॉलम) (पुरुष और महिला) कोंगदोरी गुलमर्ग की ढलान ए पर, स्नोबोर्ड स्लॉलम पुरुष कोंगदोरी गुलमर्ग में, नॉर्डिक स्कीइंग पुरुष 10 किमी, महिला 5 किमी गुलमर्ग के गोल्फ कोर्स में आयोजित किया गया।

आज के खेलो के विजेता

स्की माउंटेनियरिंग महिला स्प्रिंट
स्वर्ण: मेंका गुंज्याल (उत्तराखंड)
रजत: शाक्षी ठाकुर (हिमाचल प्रदेश)
कांस्य: नताशा मेहर (हिमाचल प्रदेश)

स्नोबोर्डिंग स्लॉलम (पुरुष)
स्वर्ण: मेहराजुद्दीन खान (जम्मू-कश्मीर)
रजत: जुबैर अहमद लोन (जम्मू-कश्मीर)
कांस्य: विवेक राणा (सेना)

स्नोबोर्डिंग स्लॉलम (महिला)
स्वर्ण: मेंका गुंज्याल (उत्तराखंड)
रजत: शाक्षी ठाकुर (हिमाचल प्रदेश)
कांस्य: नताशा मेहर (हिमाचल प्रदेश)

स्की माउंटेनियरिंग पुरुष स्प्रिंट
स्वर्ण: राजेश्वर सिंह (सेना)
रजत: सिद्धार्थ (महाराष्ट्र)
कांस्य: मयंक डिमरी (उत्तराखंड)

अल्पाइन स्कीइंग स्लॉलम
स्वर्ण: योगेश कुमार (हिमाचल प्रदेश)
रजत: जिग्मेत रफस्तान (सेना)
कांस्य: बकीर हुसैन (सेना)

प्रतियोगिता मैनेजर फरहात नायक ने कहा कि विंटर स्पोर्ट्स में इवेंट्स बहुत सीमित होते हैं। चयन खेलो इंडिया के ऊपर निर्भर करता है। उन्होंने कहा सरकार का ये बहुत अच्छा और सही कदम है विंटर स्पोर्ट्स को आगे लाने के लिए। एक एथलीट विकार अहमद लोन ने कहा, इससे पहले मैं जूनियर स्नो बोर्डर था। मैंने अभी तक नेशनल खेला है और खेलो इंडिया में भी भाग लिया है, लेकिन अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जूनियर एथलीट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। पिछले साल भी खेलो इंडिया में रजत पदक जीता था। अब स्नो बोर्ड्स भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे हैं। इससे पहले ऐसा नहीं था। खेलों इंडिया एथलीट्स के लिए अच्छा मौका है। हर किसी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।


स्की माउंटेनियरिंग एथलीट कैप्टन अमित कपूर ने कहा, स्की माउंटेनियरिंग सहनशक्ति, कौशल और मानसिक दृढ़ता को स्थापित करता है। गुलमर्ग की ढलानों का सामना करना कठिन हो सकता है, लेकिन खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भाग लेने वाले एथलीटों की ताकत और सहनशीलता आदर्श है।
रात को एथीलीट ने निकाला मशाल मार्च
खेलो इंडिया के आयोजन के साथ रात में एथलीट की तरफ से मशाल मार्च निकाला गया। साथ में लेज़र शो और कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed