फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कांट्रेक्टर कोऑर्डिनेशन कमेटी ने लंबित बिलों के भुगतान की मांग की

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर कांट्रेक्टर कोऑर्डिनेशन कमेटी (जेकेसीसीसी) ने खजाने में फंसे लंबित भुगतानों के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की। इसका असर न केवल ठेकेदारों पर बल्कि उनके परिवारों और मजदूरों पर भी पड़ रहा है। महीनों से खजाने में फंसे इन भुगतानों ने दैनिक मजदूरी और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भर लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर दी हैं।
विज्ञापन


जेकेसीसीसी के अध्यक्ष गुलाम जीलानी पुर्जा ने कहा, हमारे परिवार और मजदूर वेतन की कमी से परेशान हैं। हमने अपने संचालन को बनाए रखने के लिए विभिन्न बैंकों से कर्ज लिया है, लेकिन भुगतान जारी करने में लगातार देरी ने हमें वित्तीय संकट में धकेल दिया है।जेकेसीसीसी ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, वित्त आयुक्त और अन्य शीर्ष अधिकारियों से इस मुद्दे को तत्काल हल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 800 करोड़ रुपये के बिलों का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed