फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: शोपियां में एसएनए स्पर्श पर पहला ओरिएंटेशन सत्र आयोजित

विज्ञापन
jammu kashmir news
शोपियां। जिला कोषागार कार्यालय शोपियां ने वीरवार को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का संचालन करने वाले जिले के ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स (डीडीओ) के लिए सिंगल नोडल अकाउंट सम्योचित प्रणाली आकृत शीघ्र हस्तांतरण (एसएनए-स्पर्श) पर पहला ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया।
विज्ञापन

इस सत्र का उद्देश्य डीडीओ को इन योजनाओं के तहत धन के कुशल प्रबंधन के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला कोषागार और इसके अधीनस्थ कोषागारों से जुड़े डीडीओ और लेखा सहायकों ने भाग लिया। सत्र का नेतृत्व करते हुए जिला कोषागार अधिकारी मुजफ्फर अहमद राथर ने वित्तीय शासन को मजबूत करने में एसएनए-स्पर्श की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिला कोषागार के एनआईसी विशेषज्ञ आशिक हुसैन ने बिल/ दावों को इस पोर्टल पर अपलोड करने और कोषागार में भुगतान के लिए जमा करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, संबंधित योजनाओं के लिए बजट प्राप्त करने और केंद्र व केंद्रशासित प्रदेश के हिस्से को ध्यान में रखते हुए बिल तैयार करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed