{"_id":"6866d6d892e4d88c200dfcfb","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11003-103046-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लंगेट वन प्रभाग ने हाई स्कूल नौगाम में शुरू की पहली नेचर लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लंगेट वन प्रभाग ने हाई स्कूल नौगाम में शुरू की पहली नेचर लाइब्रेरी
विज्ञापन
श्रीनगर। लंगेट वन प्रभाग के अंतर्गत सरकारी हाई स्कूल नौगाम में पहली नेचर लाइब्रेरी का उद्घाटन वीरवार को विधायक लंगेट शेख खुर्शीद और मुख्य वन संरक्षक उत्तर कश्मीर इरफान अली शाह ने किया।
प्रारंभिक तौर पर सैकड़ों किताबों के संग्रह के साथ शुरू की गई यह लाइब्रेरी प्रकृति, वन्यजीवों और पारिस्थितिकी पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है।
विधायक शेख खुर्शीद ने घोषणा की कि निकट भविष्य में लाइब्रेरी के संसाधनों को और समृद्ध करने के लिए 200 अतिरिक्त किताबें प्रदान की जाएंगी।
मुख्य वन संरक्षक इरफान अली शाह ने कहा कि यह पहल वन विभाग द्वारा युवा पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने के व्यापक मिशन का हिस्सा है।
इस दौरान डीडीसी मावर खुर्शीद अहमद डार ने लाइब्रेरी के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पांच लाख के अनुदान की घोषणा की। इस धनराशि का उपयोग पढ़ने की सुविधाओं, डिजिटल पहुंच और पुस्तक संग्रह को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।