फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हे महादेव, अगले बरस फिर बुलाना अपने इस गणों को

विज्ञापन
jammu kashmir news
 बालटाल बेसकैंप के पास मेन चेक प्वाइंट पर जुटे श्रद्धालु। - फोटो : shrinagar news
बालटाल (श्रीनगगर)। हे भोले भंडारी, हे महादेव, बाबा बर्फानी अपने इस भक्त पर सदैव कृपा बनाए रखिएगा। आशीर्वाद दीजिए कि अगले बरस फिर आपके दर्शन करने आ सकूं। अपने परिजनों और शुभचिंतकों को भी ला सकूं। जय जय शिव शंकर, जय जय बाबा बर्फानी। यह कहना है पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौटे पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं का। अपने अराध्य के दर्शन कर वह आह्लादित थे। बस यही कहना था कि जीवन धन्य हो गया। अब किसी और चीज की लालसा नहीं है।
विज्ञापन

लगातार पन्द्रहवें साल बाबा के दर्शन करने का अवसर मिला है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार व्यवस्था काफी बेहतर थी। सुरक्षा से लेकर पवित्र गुफा तक जाने का रास्ता बेहद ही सुगम बनाया गया है। इसके लिए बीआरओ और भारतीय फौज को बधाई। भोले की कृपा से अगले बरस फिर आऊंगा दर्शन करने।
विज्ञापन

- डॉ. प्रेमचंद, मानसा पंजाब
---
पहली बार अपने अराध्य का दर्शन करने का दुर्लभ मौका मिला। अद्भुत और अलौकिक दर्शन मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली क्षण है। बाबा बर्फानी बुलाएंगे तो अगले बरस नहीं बल्कि बार-बार हर साल आऊंगा। सुरक्षा को लेकर इतनी शानदार व्यवस्था किसी और धार्मिक स्थल पर पहले कभी नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजाराम, सिद्धार्थनगर उप्र
---
अमरनाथ बाबा के दर्शन कर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो मोक्ष की प्राप्ति हो गई। सुरक्षा तो काफी बेहतर है लेकिन बालटाल बेस कैंप और डोमेल से आगे तक सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे वाहनों पर अंकुश लगाना चाहिए। पर्यावरण के लिए यह काफी नुकसानदायक और चिंताजनक है। तत्काल रोक लगनी चाहिए।

- अरविंद सिंह, संत कबीर नगर उप्र
---
अपने परिवार का पहला व्यक्ति हूं जिसे बाबा बर्फानी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बालटाल में सब कुछ बेहतर है लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या पर रोक लगनी चाहिए। इतना ज्यादा वायु प्रदूषण है कि सांस लेना दूभर हो गया। श्राइन बोर्ड को इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
- सूरज सिंह, बस्ती उप्र
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed