{"_id":"686829879bbf59d066053443","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-103129-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोलाब प्रीमियर लीग का फाइनल कल, भिड़ेंगी शाहीन स्पोर्ट्स लालपोरा और फ्रेंड्स-11 लोलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोलाब प्रीमियर लीग का फाइनल कल, भिड़ेंगी शाहीन स्पोर्ट्स लालपोरा और फ्रेंड्स-11 लोलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा। लोलाब प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को हुआ। अब फाइनल मुकाबला छह जुलाई को शाहीन स्पोर्ट्स लालपोरा और फ्रेंड्स-11 लोलाब के बीच खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शाहीन स्पोर्ट्स लालपोरा ने यंग लॉर्ड्स डाइवर को महज तीन रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहीन स्पोर्ट्स लालपोरा ने 17 ओवर में सात विकेट पर 157 का मजबूत स्कोर बनाया। शाहिद मीर ने 45 गेंदों पर सात चौके और सात छक्के की मदद से 79 रन बनाए।
158 रनों का पीछा करते हुए यंग लॉर्ड्स डाइवर ने जोरदार जवाब दिया। भट ज़मीर ने 29 गेंदों में 40 रन बनाए और रिज़वान मोहिउद्दीन ने 15 गेंदों में 34 रनों की तेज़ पारी खेली, लेकिन शाहीन स्पोर्ट्स के मुज़ामिल और और फ़िरदौस राथर ने तीन-तीन विकेट लेकर लॉर्ड्स डाइवर को 154 रन पर ही समेट दिया। शाहिद मीर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में फ्रेंड्स इलेवन लोलाब ने लोलाब रेड्स कुलगाम की युवा टीम को आठ विकेट से हराया। शुरुआत से ही दबाव में रहने वाली लोलाब रेड्स कुलिगाम 17 ओवर में आठ विकेट पर 113 रन ही बना सकी। मीर ताहिर ने पांच विकेट लेकर कमर तोड़ दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन लोलाब के पीरजादा जीशान ने सिर्फ 25 गेंदों पर 60 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर 7.3 ओवर में जीत दिला दी। मीर ताहिर को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।