फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: शी-बॉक्स पोर्टल शुरू, महिलाएं दर्ज करा सकती हैं यौन उत्पीड़न की शिकायत

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शी-बॉक्स पोर्टल (https://shebox.wcd.gov.in/) शुरू किया है।
विज्ञापन

यह पोर्टल हर महिला कर्मचारी, चाहे वह सार्वजनिक, निजी, संगठित या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो, को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत सुरक्षित और गोपनीय रूप से दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है।
विज्ञापन

साथ ही यह शिकायत की स्थिति को ट्रैक करने के लिए एकल खिड़की के रूप में कार्य करता है। कुलगाम पुलिस ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि यह पोर्टल महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से महिलाएं बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं और मामले की प्रगति पर नजर रख सकती हैं। अधिकारियों ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस पोर्टल के बारे में जागरूकता फैलाएं और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ चुप्पी तोड़ने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed