फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: शोपियां के किसान तीन दशकों बाद धान की खेती की ओर लौटे

विज्ञापन
jammu kashmir news
शोपियां में धान की खेती कर रहे किसान। संवाद - फोटो : shrinagar news
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के किसान तीन दशक बाद सेब की खेती छोड़कर रिवायती धान की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। उनके अनुसार सेब की खेती में उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। पिछले कुछ वर्षों से उन्हें अपनी लागत का पैसा बराबर करने में भी दिक्कत आ रही थी। इस बीच शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ इस बदलाव के पीछे ओलावृष्टि से सेबों को हो रहे नुकसान को एक कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन




सेब की खेती करने के करीब तीन दशक से अधिक समय बाद ज़िले के चोदरगुंड के किसान धान की खेती शुरू करके अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं। चोदरगुंड गांव के 57 वर्षीय फारूक अहमद वागे ने कहा कि उन्होंने करीब 37 साल बाद अपनी 3.5 कनाल की सेब के बाग वाली जमीन पर धान की खेती फिर से शुरू की है। वागे ने बताया कि उन्होंने 1988 में इसी जमीन पर धान की खेती की थी लेकिन बाद में सेब की खेती शुरू कर दी थी जोकि एक ऐसा चलन था जो इसके मुनाफे के कारण पूरे क्षेत्र में आम हो गया था।
विज्ञापन




वागे ने कहा, पिछले कई सालों में ओलावृष्टि, बेमौसम बर्फबारी और मौसम में उतार-चढ़ाव जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण हमारी सेब की फसल को बार-बार नुकसान उठाना पड़ा है। अनिश्चितताओं के कारण लागत पूरी होनी भी मुश्किल हो गई थी। उन्होंने कहा कि बढ़ते घाटे और आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने धान की खेती करने का फैसला किया जो इस क्षेत्र में एक पारंपरिक प्रथा है। उन्होंने कहा, सेब की घटती पैदावार के कारण यह फैसला लेना पड़ा क्योंकि हम बहुत गरीब हैं। हमने अपने विकल्पों की समीक्षा करने और अपनी आजीविका के मूल स्रोत पर वापस जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य किसान मोहम्मद शफी ने कहा कि सेब की फसलों को पिछले कुछ वर्षों से बेहद नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसका सामना करना पड़ा है और अगर इस साल भी मुनाफा सही नहीं आया तो वह भी धान की खेती पर ही विचार करेंगे। शफी ने कहा कि हमारे जैसे दर्जनों किसान हैं जो इस पर विचार कर रहे हैं।




स्कॉस्ट की डॉ. समीरा कयूम ने कहा कि धान की खेती में भी उतना ही पानी लगता है जितना पानी सेब की खेती में लगता है, लेकिन शोपियां में ओलावृष्टि की फ्रीक्वेंसी पिछले कुछ समय में बढ़ रही है जिसके पीछे जलवायु परिवर्तन एक कारण है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि मार्च के बाद शुरू होती है जिससे सेब की फसल को नुकसान पहुंचता है लेकिन धान छोटा होता है इसलिए उसे नुकसान नहीं पहुंचता। नुकसान का प्रभाव सेबों पर ज़्यादा पड़ने के कारण हो सकता है कि किसान यह फैसला ले रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed