फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: इग्नू ने कश्मीर और लद्दाख में 31 तक बढ़ाई दाखिलों की तिथि

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए नये दाखिलों और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से मास्टर्स, बैचलर्स, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए दाखिले खुले हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र श्रीनगर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एएच रिजवी ने कहा कि यह उन उम्मीदवारों के लिए एक और अवसर है, जिन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में दाखिला लेने का मौका चूक गया था। यह जुलाई 2025 सत्र के लिए इग्नू के शैक्षणिक कार्यक्रमों में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 30 शिक्षार्थी सहायता केंद्रों (एलएससी) के माध्यम से दाखिले और पुनः पंजीकरण खुले हैं।



डॉ. रिजवी ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष अपने शैक्षणिक दायरे का विस्तार कर रहा है और इस वर्ष लगभग 60 नए कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) और भूगोल, भू-सूचना विज्ञान, अनुप्रयुक्त सांख्यिकी, और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषयों में नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. रिजवी ने कहा कि ये नये कार्यक्रम इग्नू की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने और क्षेत्र के शिक्षार्थियों की विविध शैक्षणिक आकांक्षाओं को समर्थन देने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। स्नातक कार्यक्रमों में अब वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, और जैव रसायन विज्ञान जैसे विषयों में एफवाईयूपी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नये दाखिले समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा और शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और भुगतान विवरण जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन जमा करने के लिए डीईबी आईडी अनिवार्य है। डॉ. रिजवी ने आवेदकों को धोखाधड़ी वाले कॉल्स, क्यूआर कोड या व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से भुगतान के अनुरोधों के प्रति सावधान रहने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, इग्नू अपने आधिकारिक मंचों के अलावा किसी भी तरह की फीस की मांग नहीं करता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed