{"_id":"680e9020d66bb1cae90b05d3","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-599180-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुलगाम पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुलगाम पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
श्रीनगर। कुलगाम पुलिस ने रविवार को सादीवारा में नए आपराधिक कानूनों, नशा विरोधी और सामाजिक मुद्दों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता, विशेष रूप से युवाओं को कानून का पालन करने और नशा, असामाजिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खतरों के बारे में जागरूक करना था। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और असामाजिक व राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से बचने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्र के जिम्मेदार और सम्मानित नागरिक बनने के महत्व पर जोर देते हुए समाज में सकारात्मक योगदान देने की बात कही। युवाओं से सामाजिक बुराइयों, जैसे नशा और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ने और संदिग्ध गतिविधियों की सतर्कता से सूचना देने का आग्रह किया। वरिष्ठ नागरिकों और सामुदायिक नेताओं को युवाओं का मार्गदर्शन करने और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस पोस्ट जेटी के प्रभारी एसएम गिलानी ने युवाओं से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अधिकारियों को देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही गांव में एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करेगी। एडवोकेट फारूक अहमद गनई ने नए आपराधिक कानूनों का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया, जिसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों, विशेष रूप से नशा, नार्को-आतंकवाद आदि से निपटने में उनके लाभ और महत्व को उजागर किया। संवाद