{"_id":"66e0b30109abd3bfe70c002d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1008-439169-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर की सड़कों पर दिखा जम्हूरियत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर की सड़कों पर दिखा जम्हूरियत का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। लाल चौक का घंटा घर कभी पत्थरबाज़ी, अलगाववादियों के मार्च और कई ऐतिहासिक गतिविधियों का गवाह रहा है। पांच अगस्त 2019 के बाद हालातों में सुधार के बाद मंगलवार को एक बार फिर से घंटाघर एक राजनीतिक रैली का गवाह बना।
लोकसभा चुनावों के बाद एक बार फिर पीडीपी ने घंटाघर पर लगे तिरंगे के नीचे अपनी चुनावी गतिविधि को अंजाम दिया। बता दें कि यह पीडीपी ने अनुच्छेद 370 हटाने के समय कहा था कि यहां कोई नहीं मिलेगा देश का तिरंगा उठाने के लिए। आज वही पार्टी लाल चौक पर जम्हूरियत का जश्न मनाती हुई दिखी।
लाल चौक से पीडीपी के उम्मीदवार जुहैब यूसुफ मीर ने रेजीडेंसी रोड से घंटा घर लाल चौक तक रोड शो किया। इस दौरान सैकड़ों समर्थक भी शामिल थे। मीर ने कहा, घंटाघर पर पंडित नेहरू जी ने तिरंगा लहराया था और उसके साथ साथ जम्मू कश्मीर का भी अपना झंडा था। तो मैं भाजपा से यह पूछना चाहता हूं कि हमारे झंडे, हमारी शिनाख्त और हमारी इज्जत को तार तार किया। आखिर आप लोगों को कश्मीरियों से इतनी नफरत क्यों है। आपको सिर्फ जमीन का टुकड़ा ही चाहिए क्या आपको कश्मीरी नहीं चाहिए। इसलिए मैंने यहां (लाल चौक घंटाघर) सब लोगों को बुलाया और बात की। अनुच्छेद 370 और 35 ए के लिए तब तक लड़ेंगे जब तक ज़िन्दगी है।
विज्ञापन
मीर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महबूबा मुफ्ती ने लगातार 370 के हटने के बाद आवाज़ बुलंद की है और भाजपा के नेतृत्व के सामने डटी रहीं। लोगों की आवाज उठाई है।