{"_id":"66dcec79d6519ed4e6041ff4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1006-437100-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गणेश चतुर्थी पर श्रीनगर और अनंतनाग के मंदिरों में पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गणेश चतुर्थी पर श्रीनगर और अनंतनाग के मंदिरों में पूजा अर्चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीरी पंडित समुदाय ने गणेश चतुर्थी पर श्रीनगर के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग की वेसु केपी कॉलोनी में धार्मिक समारोह का आयोजन किया। गणेश चतुर्थी को विनायक चोरम के नाम से जाना जाता है।
आयोजकों के अनुसार सिद्धिविनायक गणपति मंदिर और वेसु कल्याण समिति की तरफ से हवन, अनुष्ठान किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इन आयोजनों में श्री बाउसाहेब रंगारी ट्रस्ट, पुणे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रस्ट ने एक बार फिर कश्मीर घाटी को पर्यावरण-अनुकूल गणेश मूर्तियां प्रदान की हैं।
उन्होंने कहा, इन धार्मिक समारोहों के अलावा, वेसु केपी कॉलोनी ने पांच दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई है। भजन संध्याएं आयोजित की जाएंगी। त्योहार का समापन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए एक पारंपरिक शोभायात्रा के साथ होगा। 11 सितंबर की शोभायात्रा में मूर्तियों को श्रीनगर के गणपति मंदिर और वेसु केपी कॉलोनी से झेलम नदी के तट तक ले जाया जाएगा। इस वर्ष के उत्सव की एक अनूठी विशेषता पन्न पूजा है, जिसमें भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में मीठी रोटी तैयार की जाती है। यह पवित्र रोटी परिवार और दोस्तों के बीच वितरित की जाएगी, जो एकता और सांप्रदायिक बंधन का प्रतीक है।”