फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हरियाणा विधानसभा की टीम ने श्रीनगर में प्रेस क्लब ऑफ कश्मीर का किया दौरा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। हरियाणा विधानसभा के दस पत्रकारों और दो अधिकारियों सहित बारह सदस्यों की एक टीम ने सोमवार को श्रीनगर के अमीरा कदल स्थित प्रेस क्लब ऑफ कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान टीम ने क्लब के अध्यक्ष एम सलीम पंडित के साथ मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार और टीम के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरनी के नेतृत्व में आए इस समूह ने जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से कश्मीर घाटी में प्रेस स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। प्रेस क्लब ऑफ कश्मीर के अध्यक्ष और संरक्षक एम सलीम पंडित ने मेहमान टीम को केंद्र शासित प्रदेश में मीडिया के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। चंद्रशेखर ने बताया कि यह टीम कश्मीर में मीडिया की स्थिति के बारे में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष को एक रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन



पंडित ने टीम को बताया कि मौजूदा प्रशासन द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों के वितरण में भेदभाव किया जा रहा है, जिसके चलते स्थानीय मीडिया को सत्तारूढ़ पार्टी का गुडी मीडिया बनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। टीम को यह भी बताया गया कि वर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रेस क्लब ऑफ कश्मीर के मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और विभिन्न मंचों पर इस मुद्दे को उठाकर क्लब के सुचारू संचालन को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। टीम को यह जानकारी भी दी गई कि उमर अब्दुल्ला की पिछले तीन पीढ़ियों ने कभी भी कश्मीर घाटी में प्रेस क्लब की स्थापना को प्रोत्साहित नहीं किया। हरियाणा की टीम ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस क्लब के मामलों में हस्तक्षेप और क्लब को उपयुक्त आवास आवंटित करने से इनकार करने पर आश्चर्य जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed