फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पीएम स्वनिधि योजना में लद्दाख राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा : स्टैंजिन

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह। आवास एवं शहरी विकास विभाग ने लेह के मुख्य बाजार स्थित इको-पार्क में ''''प्रेज़ अवार्ड्स 2023-24'''' समारोह का आयोजन किया। लद्दाख की प्रथम महिला नीलम मिश्रा मुख्य अतिथि थीं। कार्यकारी अधिकारी स्टैनजिन रबग्यास ने बताया कि लद्दाख पीएम स्वनिधि योजना के शुरू होने के 4 वर्षों के भीतर ही पहला स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत और भी लाभार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं और अपने छोटे व्यवसायों को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन


निदेशक मोसेस कुंजांग ने योजना के बारे में जानकारी दी और स्ट्रीट वेंडर्स को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विभाग ने स्थानीय विक्रेताओं को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को ब्रांडिंग करने में मदद करने की पहल की है।
विज्ञापन


पार्षद गुलाम मेहदी ने आवास और शहरी विकास विभाग की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हम छोटे स्ट्रीट वेंडर्स की मदद कर पाए हैं और राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की योजना लद्दाख को दीर्घकालिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम महिला नीलम मिश्रा ने समाज में विशेष रूप से महिला उद्यमियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों के गठन पर जोर दिया ताकि अपने व्यवसाय को उन्नत करने के लिए अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके और इस ऋण का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय में अधिक स्वतंत्र बन सकें। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रथम महिला ने ''''प्रेज़ अवार्ड्स'''' वितरित किए। न्यू मिलेनियम स्कूल और अपर लेह के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। महिला थियेटर और सांस्कृतिक समूह की तरफ से एक नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। इसमें आम जनता के लिए पीएम स्वनिधि योजना के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed