{"_id":"6081db1ab361677d6378292e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-leh-highway-closed-again-after-snowfall-on-zojila","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : जोजिला पर बर्फबारी के बाद फिर बंद हुआ श्रीनगर-लेह हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : जोजिला पर बर्फबारी के बाद फिर बंद हुआ श्रीनगर-लेह हाईवे
Fri, 23 Apr 2021 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
srinagar leh highway
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोजिला पर वीरवार को ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। जोजिला पर करीब एक फीट से अधिक ताजा बर्फबारी हुई। इस बार जोजिला को बीआरओ के जवानों ने रिकॉर्ड 110 दिनों के भीतर खोला था।
विज्ञापन
बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर से कारगिल की ओर कुछ जरूरी सामन से लदी गाड़ियां भेजने के बाद वीरवार को कारगिल से श्रीनगर की ओर ट्रैफिक छोड़ा गया था और दोपहर करीब एक बजे तक 71 गाड़ियां जोजिला को क्रॉस कर पाईं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान मौसम ज्यादा बिगड़ने और जोजिला पास पर बर्फ जमा होने के चलते इसे एक बार फिर बंद कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि क्लीयरेंस का कार्य लगातार जारी है और कोशिश है कि इसे जल्द से जल्द खोला जाए।
विज्ञापन