{"_id":"6042d91f8ebc3eda727e2589","slug":"jammu-kashmir-news-shrine-board-personnel-strike-stalled-battery-car-and-ropeway-service-for-seven-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः श्राइन बोर्ड कर्मियों की हड़ताल से सात घंटे ठप रही बैटरी कार और रोप वे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः श्राइन बोर्ड कर्मियों की हड़ताल से सात घंटे ठप रही बैटरी कार और रोप वे सेवा
Sat, 06 Mar 2021 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:51 AM IST
सार
- थाना प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप लगा सुबह छह से दोपहर एक बजे तक की हड़ताल
- एएसपी ने थाना प्रभारी के तबादले का आश्वासन दिया तो हड़ताल खत्म हुई
विज्ञापन
वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की कतार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्राइन बोर्ड कर्मचारियों के शुक्रवार सुबह छह बजे हड़ताल पर जाने से वैष्णो देवी के भक्तों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैटरी कार व रोप-वे सेवा सात घंटे प्रभावित रही। भवन मार्ग पर श्राइन बोर्ड द्वारा चलाए जाने वाले प्रतिष्ठानों में कार्य पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
हालांकि दर्शनों का सिलसिला सामान्य तौर पर जारी रहा। थाना प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप लगा हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने एएसपी अमित भसीन के कार्रवाई के आश्वासन पर शुक्रवार दोपहर एक बजे हड़ताल खत्म की। इसके बाद सभी काम सुचारु हुए और भक्तों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड कर्मचारी यूनियन के महासचिव पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि वीरवार शाम भैरो घाटी में तैनात श्राइन बोर्ड इंफोर्समेंट विंग के सहायक दीपराज के साथ थाना प्रभारी ने बदसलूकी की। उन्हें कई घंटे अवैध रूप से हिरासत में रखा। इसके बाद भैरो घाटी में श्राइन बोर्ड कर्मियों ने वीरवार रात थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यूनियन की सहमति पर शुक्रवार सुबह छह बजे से काम छोड़ हड़ताल का निर्णय लिया गया। ऐसे में बैटरी कार सेवा, रोप-वे व भवन मार्ग पर श्राइन बोर्ड द्वारा चलाए जाने वाले प्रतिष्ठानों में कार्य पूरी तरह ठप रहा तथा मां वैष्णो देवी के भक्तों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मामले की संजीदगी को देखते हुए सीईओ श्राइन बोर्ड रमेश कुमार व एएसपी अमित भसीन भवन पहुंचे और मामले को सुलझाने का प्रयास शुरू हुआ। करीब सात घंटे बाद दोपहर एक बजे भवन थाना प्रभारी राजेश शर्मा के तबादले का आश्वासन मिलने के बाद ही माहौल शांत हुआ तथा हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई। हड़ताल खत्म होने के बाद मां वैष्णो देवी के भक्तों ने राहत की सांस ली। यात्रा से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं सामान्य रूप से बहाल हो गईं। हड़ताल के दौरान मां वैष्णो देवी के भक्तों को दिक्कतें तो हुईं लेकिन दर्शन का सिलसिला सामान्य रूप से जारी रहा।
रिश्तेदारों को कानून तोड़ने से रोका तो हिरासत में ले लिया
श्राइन बोर्ड इंफोर्समेंट विंग के सहायक दीपराज ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी के तीन मेहमान रोप-वे से जाना चाहते थे, लेकिन वे नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। उन्हें जब कानून तोड़ने से रोका गया तो थाना प्रभारी ने उनसे बदसलूकी की और फिर भवन पुलिस स्टेशन ले जाकर उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित कर घंटों अवैध हिरासत में रखा।