फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एसीबी ने तहसील कार्यालय में मारा छापा

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को सांबा में राजस्व विभाग के तहसील कार्यालय में छापा मारा। इंस्पेक्टर बिंदेश्वर के नेतृत्व में टीम ने दोनों पटवार हलकों का राजस्व रिकार्ड खंगाला। टीम करीब चार घंटे तक रिकॉर्ड खंगालती रही। सूत्रों के अनुसार टीम को विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की सूचना मिली थी। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। गत दिनों स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया था। वह मांग कर रहे थे कि कटली व नानक चक पटवार हलकों में भ्रष्टाचार हुआ है। इस बारे में आरटीआई भी लगाई गई थी। तीन माह गुजर जाने के बाद भी उन्हें जवाब नहीं मिला है। एसीबी की यह कार्रवाई इसी से जोड़कर देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed