{"_id":"606f6fd58ebc3e58fc5ff1ab","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-jmu233057039","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अधिकारी पहुंचे नहीं, समस्या लेकर आए लोग मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अधिकारी पहुंचे नहीं, समस्या लेकर आए लोग मायूस लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर वीरवार को जिला के पंगदौर पंचायत में ग्रामसभा हुई। इसमें पंच-सरपंच और लोग समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन सरकारी विभागों से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे लोग काफी मायूस हुए और समस्याएं बताए बिना लौटना पड़ा। लोगों में अधिकारियों के न आने से काफी रोष है। वजीर सिंह, बलविंद्र सिंह आदि ने भी जिला प्रशासन पर उनकी पंचायत को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके गांव की गलियों व नालियों मे कोई अंतर नहीं रह गया है। गंदा पानी गलियों में बहने से लोगों की समस्या बनी हुई है।
केंद्र सरकार बडे़-बडे़ दावे कर रही है कि महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा, लेकिन दावों की पोल खुल गई है, जब ग्राम सभा मे ही सरकारी कार्यालयों से कोई अधिकारी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा।
-रीना चौधरी, सरपचं पंगदौर
पंचायत मे काफी समस्याएं हैं जिनके समाधान के लिए लोगों को भी बुलाया गया था, लेकिन सरकारी कार्यालयों से केवल जलशक्ति विभाग का एक कर्मी ही पहुंचा था। उनका कहना है कि उन्हें दुख है कि ग्राम सभा में कोई भी अधिकारी नही पहुंचा।
विज्ञापन
- संजीव चौधरी, पंच पंगदौर पंचायत
पंगदौर पंचायत में ग्रामीणों के मकान मार्ग चौड़ीकरण में आ रहे हैं। सरकारी अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवाना था, लेकिन उनके न आने से निराशा ही हाथ लगी।
-सतपाल सिंह, स्थानीय निवासी