फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सांबा में सलाहकार ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर खान ने वीरवार को जिला के गांव बडेरी का दौरा किया और पंचायत घर के एक भवन के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने नंदनी हिल्स डीसी कार्यालय सांबा में बैठक की और लोगों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

इस दौरान अविनाश चौधरी के नेतृत्व में सीमा कल्याण संगठन के एक शिष्टमंडल ने सलाहकार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बॉर्डर पर पड़ती भूमि का मुआवजा किसानों को देने, स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में आधुनिक उपकरण लगाने, निदेशक भूविज्ञान और खनन को पट्टे के दौरान निर्धारित दर के अनुसार ही दाम लागू करने, क्षेत्र के गांव मनोहर गोपला में प्रस्तावित परिवहन यार्ड की शिफ्टिंग, सड़क संपर्क, पीने योग्य पानी आदि संबंधी मांगें रखीं।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा केंद्र घो ब्राह्मणा, रामगढ़ के 10वीं कक्षा के कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों ने सलाहकार के साथ मुलाकात की और उन्हें बच्चे को परीक्षा में नहीं बैठने देने के मामले में हस्तक्षेप की मांग की। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों को रोल नंबर ही जारी नहीं किए गए हैं। कॉन्फ्रेंस हॉल में अनुराधा गुप्ता डीसी सांबा, राजेश शर्मा एसएसपी सांबा और डीडीसी के वाइस चेयरमैन बलवान सिंह और डीडीसी सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed