{"_id":"6a4d5c44543ba12b20075582","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100550-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को शिवसेना हिन्दुस्तान ने विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी, युवा चेयरमैन राजकुमार लांबा और जिला अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर आम जनता को जानबूझकर परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में हो रही बार-बार अघोषित बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गणेश चौधरी ने बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई और किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों पर चिंता जताई। चौधरी ने उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे अत्यधिक बिजली बिलों को जनता की जेब पर सीधा डाका बताया।
गणेश चौधरी ने विभाग के उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा कर बिजली से संबंधित सभी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो शिवसेना हिन्दुस्तान बिजली विभाग के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। कहा ही शिवसेना हिंदुस्तान बिजली विभाग अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करने के साथ-साथ कार्यालयों पर ताले जड़ने जैसा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भारत भूषण रिम्पी, फौजी पुरुषोत्तम, फौजी देशराज, फौजी करण कुमार, पंजाबी सिंह, अश्विनी कुमार, प्रमोद कुमार, ऋषि कुमार, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिवसेना हिन्दुस्तान के पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।