फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: खेत में पशु चराने का विरोध करने पर दो पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
jammu kashmir news
सिर में आई गंभीर चोटें, दोनों घायल जम्मू जीएमसी रेफर, बिश्नाह पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह के गांव चक केशव में रविवार को खेत में पशु चराने का विरोध करने पर विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार (50) पुत्र श्यामलाल और साहिल शर्मा (30) पुत्र चंद्र मोहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही उनके परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें उप-जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया।
पीड़ित अश्वनी कुमार ने बताया कि विशेष समुदाय के लोगों के पशु उनके खेतों में फसल और चारे को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कई बार विशेष समुदाय के लोगों को समझाया कि वे अपने पशुओं को उनके खेतों से दूर रखें, लेकिन वह अपनी मनमानी पर आमादा रहे। रविवार को जब उनके पशु खेतों में लगी फसल को नष्ट करने लगे तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत की। इस पर विशेष समुदाय के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इसमें अश्वनी कुमार और साहिल शर्मा के सिर में गंभीर चोटें आईं। हमलावर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। ग्रामीणों ने बिश्नाह पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed