{"_id":"699cbd428c91a6500d03a882","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100335-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह वार्ड तीन के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह वार्ड तीन के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
Tue, 24 Feb 2026 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली और नाली में जमा गंदगी का किया विरोध
बिश्नाह। बिश्नाह वार्ड नंबर तीन के स्थानीय निवासियों ने गली और नाली में जमा गंदगी को लेकर सोमवार को बिश्नाह नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई दिनों में गली और नाली में गंदगी जमा है मगर सफाई कर्मचारी अच्छी तरह से सफाई नहीं कर रहा है। गंदगी उठाने के लिए पैसे मांगता है। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण बदबू से लोगों का बुरा हाल है बीमार होने का खतरा बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने बिश्नाह नगर पालिका का घेराव करते हुए मौके पर मौजूद कर्मचारी को समस्या से अवगत करवाया। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की ओर से संबंधित सफाई कर्मचारी को अपना काम अच्छी तरह से करने की चेतावनी दी गई। नगर पालिका अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।