{"_id":"6a3999f76bf65fc3e30a78ed","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103853-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरएस पुरा के सीमांत सेक्टर पहुंचा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरएस पुरा के सीमांत सेक्टर पहुंचा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल
Tue, 23 Jun 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा सासदो का प्रतिमंडल आरएस पुरा के सीमांत सेक्टर पहुचस्रोत सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सुचेतगढ़ की पोस्ट पर सोमवार को संसद की विदेश मामलों संबंधी स्थायी समिति के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. शशि थरूर ने किया। इस दौरान सांसदों ने सीमा क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था व सीमा क्षेत्र में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद अरविंद गणपत सावंत, असदुद्दीन ओवैसी, विजय बघेल, डॉ. के लक्ष्मण, अरुण गोविल, सनातन पांडेय और नवासकनी के शामिल थे। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। बीएसएफ अधिकारियों के साथ सीमा पर मौजूदा परिस्थितियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में बिश्नाह के विधायक राजीव भगत और सुचेतगढ़ के विधायक प्रो गारू राम भगत भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के साथ सीमा क्षेत्र का दौरा किया। बीएसएफ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी, सुरक्षा प्रबंधन, घुसपैठ रोकने के लिए अपनाई जा रही नीतियों व सीमांत क्षेत्र में तैनात जवानों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीमा सुरक्षाबल के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।