{"_id":"6a399c5047282ab14d0c9ecf","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103852-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली के अधिक बिल आने पर भड़के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली के अधिक बिल आने पर भड़के उपभोक्ता
Tue, 23 Jun 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा बिजली किराए के अधिक बिल आनेपर विरोध- प्रदर्शन करते हुए लोगस्रोत संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। बिजली बिल में बढ़ोतरी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग वास्तविक खपत से कहीं अधिक राशि के बिल भेज रहा है। इससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
समाज सेवक इंद्रजीत ने कहा कि क्षेत्र के कई परिवारों को अत्यधिक राशि के बिल मिले हैं जबकि उनकी बिजली खपत सामान्य रही है। कई उपभोक्ताओं के पुराने बकाया को भी बिना उचित जानकारी के बिलों में जोड़ दिया गया है। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि विभाग सभी विवादित बिलों की दोबारा जांच कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करे। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पूर्व पार्षद रीतू सूदन ने कहा कि भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों के बिजली बिल माफ करने का वादा किया था। विधायक ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और गलत बिलों को तत्काल संशोधित करने की मांग की।
विज्ञापन
रोहित कुमार व सुमित्रा देवी ने कहा कि भाजपा के विधायक ने जो वादा किया था उसे जल्द पूरा करें। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो भविष्य में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।