फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: परगवाल में बारिश, गर्मी से राहत मिली

विज्ञापन
jammu kashmir news
परगवाल। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे सीमा क्षेत्र परगवाल के लोगों को रविवार सुबह मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान ग्रामीणों के चेहरों पर बारिश के बाद खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। इसके चलते दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। रविवार का दिन होने के कारण लोगों ने इस सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लिया। कई लोग अपने परिवार के साथ घरों से बाहर निकले, जबकि बच्चों ने भी बारिश और ठंडी हवाओं का खूब आनंद उठाया। किसानों ने भी मौसम में आई ठंडक का फायदा लिया और खेतों में ज्यादा समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed