फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: परगवाल में ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
गांव की बिजली काटे जाने का कर रहे थे विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील परिसर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके गांव निकोवाल और महंता दी पट्टियां में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इस कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव की बिजली लाइन काटे जाने से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप था कि बिना पूर्व सूचना के बिजली विभाग ने उनके गांव की सप्लाई बंद कर दी। इससे बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और रोजमर्रा के कामकाज पर गंभीर असर पड़ा है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किसान कांग्रेस शैल के प्रदेश अध्यक्ष भारत प्रिय ने किया।
विज्ञापन

गांव के कई परिवारों ने बताया कि बिजली न होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे। इससे बाहरी दुनिया से संपर्क प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार मंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा जिसमें जल्द बिजली बहाली, सिंचाई के लिए लगे पंपसेटों के बिलों में छूट, खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांगें लिखी गई थी। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। बाद में प्रदर्शनकारी तहसील परिसर बैठ गए और जल्द बिजली बहाली की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाद में अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच इस बात पर सहमति बनी की अगले सोमवार को गांव में एक कैंप का आयोजन होगा। इसमें बिजली कनेक्शन और पिछले बिल भुगतान को सरल तरीके से हल किया जाएगा। इसके वाद प्रदर्शनकारी वापस चले गए। इसके बाद बिजली बहाल हुई।
कोट
गांव के कई उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया बिल लंबित हैं। इसके चलते नियमानुसार सप्लाई अस्थायी रूप से बंद की गई थी।
मुनीश चिब, जेई बिजली विभाग



कैप्शन 1
परगवाल में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed