{"_id":"68322b1c68541f342f09997f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-100948-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छात्रों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छात्रों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के हायर सैकेंडरी स्कूल परिसर में शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली।
इस मौके पर प्रधानाचार्य बलवीर सूदन ने छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि नशे से मौखिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इससे कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। विश्व में लाखों लोग हर वर्ष नशे के सेवन से अपनी जान गंवाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादों पर चेतावनी भी छपी रहती है, उसके बावजूद हम उसे अनदेखा कर देते हैं।
शिक्षक राम रतन ने कहा कि शराब व नशे की लत ने कई परिवारों व समाज को बहुत प्रभावित किया है। इससे दूर रहने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। डाॅक्टर संदीप रैना ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि तनाव और समस्याओं से निपटने के लिए स्वस्थ तरीकों को बढ़ावा देना है, ताकि नशे की लत के जोखिम कम किया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस के हेड कांस्टेबल एमएम खान ने कहा कि नशे के सेवन से इंसान को शारीरिक व मानसिक रूप से तो नुकसान होता है। इसका उसके परिवार और समाज पर भी पड़ता है। इसलिए सभी को चाहिए कि बुरी संगत से दूरी बनाए रखें और खुद को नशे से दूर रखते हुए अपने आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, भाषण आदि प्रस्तुत किए। साथ ही लोगों को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक करने का संकल्प लिया गया। छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज निर्माण व युवाओं को मादक पदार्थों से दूर रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर नीलम सूदन, देव राज, विरेन्द्र सिंह, रजिन्द्र सिंह, विवेक सिंह, समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
कैप्शन 1
परगवाल में शपथ लेते छात्र तथा शिक्षक
कैप्शन 2
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम में शामिल छात्र तथा शिक्षक