फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बाबा सिद्ध गोरियानाथ जी का वार्षिक मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। बाबा सिद्ध गौरिया स्वंखा में माता टेक रहे श्रद्धालु 2,सांबा। बाबा सिद्ध गौरिया स्वंखा म
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दर्शन के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के रामगढ़ के बाबा सिद्ध गोरियानाथ जी के पावन धाम में बहुप्रतीक्षित वार्षिक मेला रविवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। मेले के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शन के लिए पहुंचे।
प्रबंधकों के अनुसार, सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर बाबा सिद्ध गोरियानाथ जी के समाधि स्थल पर माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जबकि सेवक निस्वार्थ भाव से दर्शन व्यवस्था, प्रसाद वितरण और अन्य सेवाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन


मेले के सफल आयोजन के लिए मठ के महंत बाबा पीर गोरियानाथ जी के नेतृत्व में मेला प्रबंधन समिति तथा जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, पेयजल, सफाई, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मेले की पूर्व संध्या पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तड़के बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और दर्शन का सिलसिला लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा सिद्ध गोरियानाथ जी सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी करते हैं। जिन भक्तों की मन्नतें पूरी हुईं, वे परिवार सहित बाबा जी के दरबार में शीश नवाने और श्रद्धा अर्पित करने पहुंचे। प्रबंधकों के अनुसार, यह वार्षिक मेला पूरे सप्ताह जारी रहेगा, जबकि अगले रविवार को इसका समापन होगा। सोमवार को पारंपरिक विशाल दंगल का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, पठानकोट से आए सुखविंदर ने कहा कि उन्हें औलाद नहीं थी। उन्होंने पिछले वर्ष मन्नत मांगी थीं। बेटा हुआ तो रविवार को बैंडबाजे के साथ मंदिर स्थल में पहुंचे हैं। वहीं, बटाला पंजाब से आए दंपती नरेश ने कहा कि उनके परिजनों ने बाबा के मंदिर से मन्नत मांगी थी। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ मन्नत चढ़ाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed