{"_id":"6a399a38fa2029956a0ded98","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113215-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा पहुंची चंडीगढ़ पुलिस को लौटाया खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा पहुंची चंडीगढ़ पुलिस को लौटाया खाली हाथ
Tue, 23 Jun 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ मेडिकल स्टोर हत्याकांड
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। चंडीगढ़ के चर्चित कुमार मेडिकल स्टोर हत्याकांड की जांच में अमित उर्फ शराबी को हिरासत में लेने के लिए सांबा पहुंची चंडीगढ़ पुलिस को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी को सौंपने से इनकार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि अमित उर्फ शराबी से जुड़े मामलों की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने तक उसे किसी अन्य एजेंसी को नहीं सौंपा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अमित उर्फ शराबी के आपराधिक नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि उसके संबंध किन-किन लोगों और संगठनों से जुड़े हुए हैं। पुलिस उसके संपर्कों की विस्तृत जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार अमित उर्फ शराबी पहले भी हत्या के प्रयास (धारा 307) के एक मामले में लगभग दो वर्ष तक जेल में रह चुका है। जांच में सामने आया है कि जेल के दौरान उसकी मुलाकात कुछ शूटरों और गैंगस्टरों से हुई थी। माना जा रहा है कि उन्हीं संपर्कों के माध्यम से वह बाद में पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क के संपर्क में आया।
वर्तमान में जम्मू-कश्मीर पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसके सभी संभावित संबंधों की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं उसके संपर्क किसी आतंकवादी या आतंकी समर्थक नेटवर्क से तो नहीं रहे हैं। अब तक इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच चल रही है। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने भी अकेले में सांबा थाना में अमित उर्फ शराबी के बयान दर्ज किए हैं।