{"_id":"6a0f6f0ee0086350c1070c11","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112622-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान तेज
विज्ञापन
सांबा। बरसात के मौसम से पहले डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं।
स्वास्थ्यकर्मी लोगों को अपने घरों के आसपास गंदा पानी जमा न होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि बरसात शुरू होने से पहले ही डेंगू के खतरे को कम किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉक्टर ऋचा ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहले से ही जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में पहले डेंगू के हॉट स्पॉट सामने आए थे, वहां विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डेंगू के बचाव के लिए घरों के बाहर पोस्टर भी चिपकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए उपायों का पालन करें।