फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सीमा से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 24 Feb 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 24 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
ड्रोन की हलचल देखे जाने के बाद बीएसएफ और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखे जाने के बाद बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नदी-नालों को पूरी तरह से खंगाला गया। पहाड़ी क्षेत्रों में भी पुलिस रात के समय नाके लगाकर गहन जांच कर रही है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार रात को भी हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन की हलचल देखी गई थी। सोमवार सुबह सारे क्षेत्र की तलाशी ली गई। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के नदी-नालों व सरकंडों को खंगाला। सूत्रों के अनुसार बीएसएफ के अतिरिक्त जवानों की भी तैनाती की गई है। बीएसएफ के साथ पुलिस के जवान भी तलाशी अभियान में जुटे रहे।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय पुलिस नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर पुलिस व बीएसएफ के जवान नाके लगाकर जांच कर रहे हैं। कुल मिलाकर सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर पहाड़ों तक सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed