{"_id":"698104da3f753783e902f77a","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-110780-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डिग्री कॉलेज सांबा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत पर संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डिग्री कॉलेज सांबा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत पर संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के पंडित प्रेम नाथ डोगरा सरकारी डिग्री कॉलेज नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वंदे मातरम् की भावना विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नेताजी के क्रांतिकारी विचारों और वंदे मातरम् के राष्ट्रीय महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार नेताजी ने भारतीय राष्ट्रीय सेना को एकता, त्याग और समर्पण का प्रतीक बनाया। उन्होंने कहा कि नेताजी के लिए वंदे मातरम केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की पूर्ण संप्रभुता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निरलेप कौर ने की। उन्होंने नेताजी के जीवन पर गहन और प्रेरणादायी प्रकाश डाला। उन्होंने नेताजी को एक कुशल रणनीतिकार, निडर नेता और आधुनिक, समावेशी भारत के दूरदर्शी के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर नेताजी के अनुशासन और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करें।