फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: राजपुरा में 30 किसानों की 200 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
jammu kashmir news
  जिले के राजपुरा में आग बुझाते हुए। - फोटो : samba news
सांबा। जिले के राजपुरा में सोमवार दोपहर बाद खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग लग गई। बताया जा रहा है कि 30 किसानों की 200 कनाल गेहूं की फसल जल गई है। तेज हवाओं के कारण आग तेजी के साथ फैल गई। किसानों की तरफ से गेहूं की कटाई के बाद बोरी में भरकर खेत में रखी फसल भी जल गई।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार पहले खाद बीज के लिए भागते रहते हैं। बारिश के समय पर नही होने से किसानों को चिंता रहती है, अब फसल समेट कर खेत में रखी थी तो वह भी जलकर राख हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड दस्ते को सूचित किया गया था लेकिन समय पर नहीं पहुंचने से फसल को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार राजपुरा कर्णजीत सिंह, कृषि विभाग के विकास शर्मा पुलिस के चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया और किसानों से मुलाकात की। किसानों ने तहसीलदार से अपील की कि एक फायर ब्रिगेड का वाहन राजपुरा में ही कुछ दिनों के लिए रखा जाए जब तक किसान गेहूं की फसल को समेट नही लेते हैं। बता दें कि गत 23 अप्रैल को मदून गांव में 36 कनाल गेहूं की फसल जल गई थी, जबकि 26 अप्रैल रात को पांच कनाल गेहूं की फसल सनूरा में जल कर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed