{"_id":"67c4b2b37b045b6e46037d3e","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105342-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाले का गंदा पानी घरों में घुस रहा, मार्ग में बहने से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाले का गंदा पानी घरों में घुस रहा, मार्ग में बहने से हो रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के वार्ड पांच में पुराने बाजार से मुख्य बस अड्डा की ओर जाने वाला नाला विकास के इंतजार में है। नाले का गंदा पानी घरों में घुसने से लोगों को परेशानी बनी रहती है। मार्ग पर भी गंदगी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दो वार्ड के मध्य नाले का विकास इसलिए नहीं किया जा रहा है, क्योंकि वार्ड चार के लोगों से कहा जाता है कि नाला वार्ड पांच में है, जबकि वार्ड पांच के लोगों को कहा गया कि नाला वार्ड चार में है। इससे नाले का विकास ही रुका हुआ है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि नाले का शीघ्र विकास करवाया जाए ताकि आम लोगों को आने जाने की सुविधा मिल सके।
बाक्स
पुराने बाजार से मुख्य बस अड्डा तक जाने के लिए निकट मार्ग है, आम लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन मार्ग का नाला टूटा हुआ होने कारण लोगों को समस्या बनी रहती है। गंदा पानी मार्ग पर बहता है।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, वार्ड 5, सांबा
बाक्स
दो पाटों के बीच पिस रहे नाले का विकास नहीं होने से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आज तक यह पता नही चला है कि नाला किस वार्ड में है। यही कारण है कि नाले का विकास तक नहीं किया जा रहा है।
-यशपाल, वार्ड 5, सांबा
बाक्स
कस्बे के वार्ड पांच में पुराने बाजार से मुख्य बस अड्डा की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत तक नही करवाई गई है। स्थानीय लोगों ने स्वयं ही धन जमा कर मार्ग की मरम्मत करवाई थी।
-तरुण महाजन, वार्ड 5, सांबा
बाक्स
नाले की मरम्मत के लिए 30 लाख के करीब योजना बनाई थी। मार्ग के बीच से नाला बनाए जाने की योजना थी, इतना फंड नहीं मिलने से विकास नहीं हो पा रहा है।
-प्रिंस आनंद, पूर्व पार्षद नगर परिषद सांबा।
बाक्स
नाले के विकास की योजना बनाई जा रही है, आगामी वित्त वर्ष में नाले का विकास करवा दिया जाएगा। इस के लिए उन्होंने मौके पर जाकर भी जांच की है।
-जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा
बाक्स
नाले बनने से आने-जाने की सुविधा मिलेगी
मुख्य बस अड्डा से पुराने मार्ग की ओर जाने के लिए मार्ग से लोगों की सारा दिन आवाजाही बनी रहती है। यदि मार्ग के मध्य नाला बनाया जाए तो छोटे वाहन इस मार्ग से गुजर सकते हैं, जिससे मुख्य बाजारों में भी जाम से बचा जा सकता है। पुराने बाजार के लोगों की आवाजाही ही इसी मार्ग से रहती है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया है कि मार्ग के बीचों बीच नाला बनाया जाए ताकि छोटे वाहन व कारों की आवाजाही हो सके। पुराने बाजारों में भी कारोबार बढ़ सके।