{"_id":"67b8d49502f3e4fac600feac","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105244-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पटेयारी पंचायत में खिदमत सेंटर बनाने के फैसले से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पटेयारी पंचायत में खिदमत सेंटर बनाने के फैसले से लोग नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के सुंब ब्लॉक के पटेयारी पंचायत में खिदमत सेंटर बनाए जाने के फैसले पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सेंटर का निर्माण पासवाल क्षेत्र में करने के बजाय जलापर के निकट किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
स्थानीय सोहन सिंह, कर्ण सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और सेंटर को ऐसी जगह स्थापित किया जाए, जहां सभी लोगों की समान पहुंच हो। ग्रामीणों का कहना है कि जलापर एक केंद्रीय स्थान है, जिससे आसपास के कई गांवों के लोग आसानी से वहां पहुंच सकते हैं। इस मामले को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है और वह जल्द ही अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखने की योजना बना रहे हैं।
कोट
दो पंचायतों में एक किसान खिदमत केंद्र खोला जा रहा है। सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 10 लाख की लागत सें खिदमत केंद्र खोला जाना है, सरकारी भूमि पर इमारत बनाई जानी है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
-मदन गोपाल सिंह, मुख्य जिला कृषि अधिकारी सांबा।