फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

रथखड़ा मेला : 20 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान नृसिंह के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। घगवाल कस्बे के नृसिंह मंदिर में चल रहे रथखड़ा मेले में तीसरे दिन रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। रविवार को बीस हजार श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई। मौसम साफ रहने पर लोग घरों से निकले और मंदिर में पहुंच कर माथा टेक कर मन्नत मांगी। तीन दिनों में पचास हजार से अधिक श्रद्धालु दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शास्त्री सचिन व नरेंद्र ने कथा सुनाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने नृसिंह भगवान व श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में भक्तों को बताया। मंदिर के पंडित अश्वनी ने बताया कि माता अन्नपूर्णा, भगवान नृसिंह व विराट रूप में भगवान विष्णु को भोग लगाकर लंगर शुरू किया जाता है। गत तीन दिनों में पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नृसिंह भगवान के दरबार में हाजिरी लगाई है। उनके अनुसार रविवार को बीस हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे।
विज्ञापन

उधर मंदिर परिसर में सजी दुकानों से भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बसोहली के शाॅल, किश्तवाड़ के पट्टू, बिलावर के करीगरों की कुल्हाड़ी की ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग खरीदारी के साथ झूलों का भी आनंद ले रहे हैं। मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। लंगर का भी विशेष प्रबंध किया गया था। लंगर में चपाती, चावल, राजमाह व दाल परोसी जा रही है। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु लंगर का भी आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed