फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नाका तोड़ भागे पशु तस्करों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के नड़ में बुधवार देर रात 10 बजे पुलिस को देख भाग रहे पशु तस्करों ने नाका तोड़ दिया। इस दौरान नाके पर तैनात दो जवानों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। घटना में दो पशु तस्करों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल पुलिस जवानों और पशु तस्कर को जिला अस्पताल सांबा लाया गया। यहां से जीएमसी जम्मू और एम्स विजयपुर में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नड़ में पुलिस जवान नाका लगा कर वाहनों की जांंच कर रहे थे। इस दौरान एक कार (एमपी04एचसी 6951) को जब पुलिस जवानों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने नाका तोड़ दिया और वहां तैनात दो पुलिस जवानों को कुचलने का प्रयास किया। वाहन की टक्कर से पुलिस जवान हेड कांस्टेबल मोहिंदर सिंह व करनैल सिंह घायल हो गए। वहीं कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में दो पशु तस्करों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक तस्कर घायल हो गया। उसकी पहचान मुश्ताक पुत्र गुड्डू निवासी मीरां साहब जम्मू के रूप में हुई है। मरने वाले पशु तस्करों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन

घायल पशु तस्कर को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों घायल पुलिस जवानों को भी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एक जवान को एम्स विजयपुर और दूसरे को जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो खाई से कार को बाहर निकाला गया। इसमें दो पशु मिले, जिनमें एक की मौत और दूसरा घायल हो गया। मृतक पशु तस्करों के शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।

बता दें, इससे पहले भी पिछले वर्ष रख अंब टाली पुलिस के एक अधिकारी की पशु तस्करों ने बाजू तोड़ दी थी। पिछले साल ही राजपुरा क्षेत्र में भी पशु तस्करों ने पुलिस जवान को बुरी तरह घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed