{"_id":"675a8f6b687e12944602ee4a","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-104530-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश न होने से सांबा जिले में खांसी, जुकाम के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश न होने से सांबा जिले में खांसी, जुकाम के मरीज बढ़े
विज्ञापन
सांबा। बारिश नहीं होने से जिले में खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा बारिश न होने से बढ़े प्रदूषण से सांस फूलना, ब्रेन स्ट्रोक, एलर्जी, दमा आदि बीमारियों की चपेट में भी लोग आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में हर रोज 600 से 650 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर इन्हीं बीमारियों से परेशान हैं। बारिश नहीं होने से प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण बीमारियां फैल रही है। जिला अस्पताल के साथ निजी दवा विक्रेताओं के पास भी ऐसे मरीजों की भीड़ बनी हुई है।
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. भारत भूषण वर्मा ने कहा कि बारिश नहीं होने से दमा, खांसी, ब्रेन स्ट्रोक, एलर्जी आदि की अधिक शिकायत रहती है। इन दिनों लोग पानी कम पीते हैं। ऐसे में किडनी में पत्थरी के भी अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। छोटे बच्चों में एलर्जी व खांसी भी बढ़ रही है।