{"_id":"6a4abdac4ec2d2f19a06b851","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-113444-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रद्धालु बोले- सुरक्षा, स्वास्थ्य, ठहरने और भोजन जैसी सुविधाओं के बेहतर प्रबंध से सुगम हो रही यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रद्धालु बोले- सुरक्षा, स्वास्थ्य, ठहरने और भोजन जैसी सुविधाओं के बेहतर प्रबंध से सुगम हो रही यात्रा
विज्ञापन
सांबा। अमरनाथ यात्रा के दौरान सांबा जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों की देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु सराहना कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि सुरक्षा, स्वास्थ्य, ठहरने और भोजन जैसी सुविधाओं के बेहतर प्रबंध से यात्रा सुगम और सुरक्षित बन रही है।
राजस्थान निवासी डॉ. उदय राम ने कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
राजस्थान निवासी वीके वैष्णव ने बताया कि वे राजस्थान और गुजरात से आए 55 श्रद्धालुओं के दल के साथ पहली बार बाबा अमरनाथ यात्रा पर निकले हैं। उनका समूह माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ के दर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन और विशेष रूप से सांबा जिला प्रशासन ने यात्रियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की हैं। यात्रा मार्ग पर सड़कों के दोनों ओर सुरक्षा बलों की तैनाती से श्रद्धालु खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांबा के चीची देवी मंदिर और दयानी यात्री कैंप में मेडिकल कैंप, आरएफआईडी कार्ड, निःशुल्क लंगर और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
वहीं, महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु महादेव तापसी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर आने से पहले उन्होंने मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन किए तथा इसके बाद पंजाब में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेका। वहां से वे जम्मू-कश्मीर पहुंचे और सांबा के चीची देवी मंदिर में दर्शन किए और यहां ठहरे हुए हैं।
महादेव तापसी ने कहा कि चीची देवी मंदिर में यात्रियों के ठहरने, स्नान, स्वास्थ्य जांच और भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यात्रा के आगे के पड़ाव पर भी प्रशासन का इसी तरह सहयोग और सुविधाएं मिलती रहेंगी। श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासन के इन प्रयासों से देशभर से आने वाले यात्रियों का यात्रा अनुभव और अधिक सुखद एवं यादगार बन रहा है।