{"_id":"6a136019bd3ab024f7090d05","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112663-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियोों को उच्च शिक्षा, कॅरिअर आधारित पाठ्यक्रमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियोों को उच्च शिक्षा, कॅरिअर आधारित पाठ्यक्रमों की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांबा। 17 मील इलाके में स्थित निजी स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षा काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मैप माय स्टडी संस्था की ओर से किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कॅरिअर आधारित पाठ्यक्रमों और विदेशों में अध्ययन के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
सत्र के दौरान विशेषज्ञों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया, मंगोलिया और यूरोप समेत कई देशों में उपलब्ध शिक्षा एवं कॅरिअर विकल्पों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों के लिए वैश्विक स्तर पर शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हैं। सही मार्गदर्शन और समय पर योजना बनाकर छात्र अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन