फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: ढीले बिजली तार बढ़ा रहे आग लगने का खतरा

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन


सांबा। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आग लगने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गांवों और सीमावर्ती इलाकों में जगह-जगह लटकते व ढीले बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। तेज हवाओं के दौरान तारों के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट हो रहा है और कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस वर्ष जिले में आग लगने की कुल 36 घटनाएं हुई हैं। इनमें से 10 जगह आग शॉर्ट सर्किट से लगी। हादसों में करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

हाल ही में सांबा क्षेत्र के बढेरी गांव में हुए बड़े हादसे ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और लगभग तीन लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिले के रामगढ़, सीमावर्ती बैन गलाड़, सुपवाल, टांडा, चचवाल समेत कई गांवों में पुराने व जर्जर बिजली खंभे तथा ढीले तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय निवासी सुभाष कुमार, संजू शर्मा, रमेश कुमार, करतार चंद और कुलदीप सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर तो लगा दिए लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था अब भी बदहाल है। उनका कहना है कि पुराने खंभे और टूटे तार अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिन इलाकों में नई काली केबल और ट्रांसफार्मर स्टेशन लगाए गए हैं, वहां भी घटिया गुणवत्ता का सामान इस्तेमाल हुआ है। मामूली लोड बढ़ते ही सप्लाई थिंबल, पैनल और अन्य उपकरण जल जाते हैं, जिससे घंटों बिजली बाधित रहती है और आग लगने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जर्जर खंभों और ढीले तारों को तत्काल बदला जाए तथा खराब गुणवत्ता वाली सामग्री की जांच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों और काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि बड़े हादसों को रोका जा सके।

फायर सर्विस विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में आग लगने की कुल 36 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से 10 घटनाएं शॉर्ट सर्किट के कारण हुईं। इन हादसों में करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

कोट
आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सांबा फायर स्टेशन के पास दो बड़े व एक छोटी दमकल गाड़ी है। बड़ी घटना होने पर रामगढ़ और बाड़ी ब्राह्मणा से मदद ली जाती है।
-सदानंद, इंचार्ज, फायर सर्विस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed