{"_id":"699cbd1735c695f05c070030","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111110-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जतवाल-नारन मार्ग रेलवे ट्रैक पर फ्लाईओवर नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जतवाल-नारन मार्ग रेलवे ट्रैक पर फ्लाईओवर नहीं होने से लोग परेशान
Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाटक बंद होते ही लग जाता है लंबा जाम, विद्यार्थी और बीमार लोगों को हो रही परेशानी
सांबा। जतवाल-नारन मार्ग में रेलवे ट्रैक पर फ्लाईओवर ब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लगने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को हो रही है।
स्थानीय निवासी तरसेम लाल, कुलदीप शर्मा, सुरिंदर सिंह व पुनीत कुमार का कहना है कि कई बार आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस भी जाम में फंस जाने से मरीजों की जान पर बन आती है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है। कई बार आउटरीच कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष भी मुद्दा उठाया गया लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन और भारतीय रेल से मांग की है कि यातायात दबाव को देखते हुए जल्द फ्लाईओवर या अंडरपास का निर्माण कराया जाए।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।