फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा-उधमपुर मार्ग पर जमोडा में सड़क का हिस्सा धंसा

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। सांबा में बारिश के चलते सांबा-उधमपुर सड़क का हिस्सा जमोडा गांव के पास ढह गया। इससे एक तरफ़ा यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क मार्ग का 25 से 30 फुट का हिस्सा ढह गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से सिंगल लेन से वाहनों की आवाजाही की जा रही है। अगर समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में यह रास्ता बंद भी हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश के चलते सड़क अचानक से ढह गई। गनीमत रही कि उस समय उस जगह पर कोई भी वाहन नहीं निकल रहा था अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस सड़क मार्ग पर कश्मीर जाने वाले बड़े बड़े ट्रक और मालवाहक वाहन चलते हैं। इसके चलते इस मार्ग की हालत बहुत खस्ता हो चुकी है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण भी हादसे होते रहते हैं। इसी वर्ष 19 जून को जमोडा गांव के पास ही गड्ढों के कारण राष्ट्रीय स्तर के दो पहलवानों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस सड़क मार्ग पर इससे पूर्व भी ऐसे कई सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कई बार लोगों ने भी प्रशासन एवं सरकार से गुहार लगाई है कि इस सड़क मार्ग को नए सिरे से बनाया जाए परन्तु आज तक कुछ भी नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed