{"_id":"6887d326a37e02e08004ce48","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-107430-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा शहर के कई वार्डों से अभी भी गंदगी नहीं हटी, बीमारी फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा शहर के कई वार्डों से अभी भी गंदगी नहीं हटी, बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन
सांबा के बनतालाब क्षेत्र में लगे गंदगी के ढेर।
- फोटो : samba news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांबा। सफाई कर्मचारी लगभग 27 दिन बाद हड़ताल समाप्त कर रविवार को काम पर लौटे हैं। मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों से जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मदद से कूड़ा-कचरा हटाने का काम जारी है, लेकिन अभी भी शहर के कई वार्डों में गंदगी और कूड़े के ढेर नहीं हट पाए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़े के बड़े-बड़े ढेरों से बदबू और मक्खी मच्छर पनपने से संक्रमण के चलते बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर परिषद से शहर के वार्डों से भी जल्द गंदगी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 2 के रोहित कुमार, वार्ड नंबर 3 के राहुल कुमार और वार्ड 4 के विजेंदर ने कहा, सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। लोगों ने राहत की सांस ली थी कि अब उनके वार्डों से गंदगी के ढेर हटा दिए जाएंगे, लेकिन दूसरे दिन भी सांबा के अधिकांश वार्डों से कूड़े के ढेरों को नहीं हटाया गया है। लोगों का वार्डों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। बदबू और मक्खी मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से जल्द गंदगी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जोधराज भगत ने कहा कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण बड़े स्तर पर कूड़े कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी और विभाग की सैनिटेशन टीम के अधिकारी खुद मौके पर खड़े रहकर गंदगी हटवा रहे हैं। 17 वार्डों को पूरी तरह से साफ करने में तीन से चार दिन का समय लग जाएगा। नगर परिषद सभी वार्डों से गंदगी हटाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है।